फ्रेन्डस क्लब और सोनेट क्लब की शानदार जीत

 

 

 

  • के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग में रोमांचक मुकाबले
  • फ्रेन्डस ने 6 विकेट से और सोनेट क्लब ने 4 विकेट से दर्ज की जीत

कानपुर, 12 फरवरी।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए दो मुकाबलों में फ्रेन्डस क्लब और सोनेट क्लब ने अपने-अपने मैच जीतकर महत्वपूर्ण अंक अर्जित किए।

पहला मैच (मैदान – पी०ए०सी०):

कानपुर स्टारलेट की टीम 35.4 ओवरों में 157 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से श्रेयांश सिंह ने 42, अगर सिंह ने नाबाद 22 और श्याम कुगार ने 49 रन बनाए। गेंदबाजी में गो० हरान ने 36 रन देकर 3 विकेट, वीर प्रताप सिंह ने 19 रन देकर 1 विकेट तथा हसीन अहमद ने 26 रन देकर 1 विकेट लिया।

जवाब में फ्रेन्डस क्लब ने 35.2 ओवरों में 4 विकेट पर 158 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। शहवाज ने शानदार नाबाद 51 रन बनाए, जबकि अभिजीत कुमार ने 34 और हसीन अहमद ने 27 रन का योगदान दिया। कानपुर स्टारलेट की ओर से ईशान आनंद और जितेश सितानी ने दो-दो विकेट प्राप्त किए।

दूसरा मैच (मैदान – कानपुर साउथ-ए):

वान्डर्स क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में 8 विकेट पर 213 रन बनाए। नीलेश कौल ने 93 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि अभय यादव (30), राहुल वर्मा (29) और आकिब (21) ने उपयोगी योगदान दिया। गेंदबाजी में आनंद ने 51 रन देकर 3 विकेट और कनिष्क शर्मा ने 37 रन देकर 2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए सोनेट क्लब ने 39.4 ओवरों में 6 विकेट पर 217 रन बनाकर 4 विकेट से जीत दर्ज की। सार्थक (56) और सुयश सिंह (53) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। अंश राय (24 नाबाद) और मो० आरिफ (22 नाबाद) ने टीम को जीत तक पहुंचाया। वान्डर्स क्लब की ओर से यश यादव ने 35 रन देकर 2 विकेट और हिमेन्द्र यादव ने 25 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

Leave a Comment