- यूपीसीए सत्र 2026-27 के ट्रायल हेतु राहत
कानपुर, 3 फरवरी।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सत्र 2026-27 के अंतर्गत विभिन्न आयु वर्गों के ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 फरवरी 2026 कर दी गई है।
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कौशल कुमार सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि जिन खिलाड़ियों ने अभी तक अपना पंजीकरण फार्म जमा नहीं किया है, वे 10 फरवरी 2026 तक अपना भरा हुआ फार्म, चालान एवं निर्धारित शुल्क केसीए कार्यालय, चुन्नीगंज, कानपुर में जमा कर सकते हैं।
उन्होंने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से समय सीमा के भीतर पंजीकरण पूर्ण करने की अपील की है, ताकि वे यूपीसीए द्वारा आयोजित आगामी ट्रायल में भाग ले सकें।