- राजकोट में आयोजित सीनियर एक दिवसीय महिला चैंपियनशिप के लिए कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की चार महिला खिलाड़ियों का चयन
- चयनित खिलाड़ियों में अर्चना देवी, एकता सिंह, गरिमा यादव एवं तृप्ति सिंह शामिल
कानपुर, 3 फरवरी।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा 6 फरवरी से राजकोट में आयोजित सीनियर एक दिवसीय महिला चैंपियनशिप के लिए कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की चार महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में अर्चना देवी, एकता सिंह, गरिमा यादव एवं तृप्ति सिंह शामिल हैं।
इस प्रतियोगिता में अर्चना देवी को सीनियर महिला टीम का कप्तान बनाया गया है। यह पहला अवसर है जब कानपुर से किसी खिलाड़ी को सीनियर महिला टीम की कप्तानी का दायित्व सौंपा गया है। टीम अपना पहला मुकाबला कर्नाटक के खिलाफ खेलेगी।
चयनित खिलाड़ियों में अर्चना देवी ऑफ ब्रेक गेंदबाज, एकता सिंह बल्लेबाज, गरिमा यादव मध्यम गति की तेज गेंदबाज तथा तृप्ति सिंह बल्लेबाज हैं।
खिलाड़ियों के चयन पर कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, अध्यक्ष एस. एन. सिंह एवं सचिव कौशल कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है तथा राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
-

गरिमा यादव। 
एकता सिंह। 
तृप्ति सिंह।