नीलेश एवं हिमेन्द्र के शानदार खेल से वान्डर्स क्लब विजयी

 

 

  • केडीएमए क्रिकेट लीग में नेशनल यूथ को 95 रनों से दी शिकस्त

 

कानपुर 06 जनवरी।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग के अंतर्गत कानपुर साउथ मैदान पर सीनियर डिवीजन का मुकाबला खेला गया, जिसमें वान्डर्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल यूथ को 95 रनों से पराजित किया।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वान्डर्स क्लब की टीम ने 32 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 214 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से नीलेश कौल ने शानदार 71 रन बनाए, जबकि गो० आकिब ने 55 और अतुल ने 41 रनों का उपयोगी योगदान दिया। नेशनल यूथ की ओर से राघव कटियार ने 40 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेशनल यूथ की टीम 31.2 ओवरों में 119 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से आरूष कश्यप ने 62 रन तथा अरमान तिवारी ने 43 रनों की पारी खेली। वान्डर्स क्लब की गेंदबाजी में हिमेन्द्र यादव ने घातक प्रदर्शन करते हुए 10 रन देकर 6 विकेट झटके, वहीं नीलेश कौल ने 5 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।

इस प्रकार वान्डर्स क्लब ने यह मुकाबला 95 रनों से जीतकर शानदार जीत दर्ज की।

Leave a Comment