उत्तर प्रदेश माउंटेन बाइक साइकलिंग टीम की घोषणा

 

 

 

  • अरुणाचल प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दिखाएंगे दमखम

 

कानपुर, 27 नवंबर।

रोइंग, लोअर दिबांग वैली (अरुणाचल प्रदेश) में 10 फरवरी से 14 फरवरी 2026 तक होने वाली National Mountain Bike Cycling Championship में प्रतिभाग हेतु उत्तर प्रदेश की टीम का चयन कर लिया गया है। इसके लिए 23 नवंबर को ट्रांस गंगा सिटी (उन्नाव) स्थित एंट्री गेट नंबर-2 पर उप्र माउंटेन बाइक साइकलिंग ट्रायल का सफल आयोजन किया गया।

विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

इस प्रतियोगिता में कानपुर नगर, प्रयागराज, यूपीपी, लखनऊ, मेरठ, अयोध्या, हरदोई आदि जिलों के लगभग 40 से अधिक साइकलिस्ट एवं ऑफिशियल्स ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल अधिकारी उन्नाव श्री मुकेश सब्बरवाल द्वारा रेस का फ्लैग ऑफ कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में श्री आर.के. गुप्ता ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। ट्रायल की निगरानी Cycling Federation of India के पर्यवेक्षक श्री अवधेश कुमार विश्वकर्मा (अयोध्या) द्वारा की गई। तकनीकी अधिकारियों में नदीम अहमद, ब्रजेश शुक्ला, मनोज कुमार, जितेन्द्र कुमार, पारस नाथ (कानपुर) तथा अनुराग बाजपेई (लखनऊ) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

चयनित खिलाड़ियों की सूची

सीनियर पुरुष वर्ग (19 वर्ष से अधिक):
1️⃣ अभय वीर बहादुर सिंह (कानपुर नगर)
2️⃣ अभिजीत कुमार (यूपीपी)
3️⃣ महेश पाल शाहू (हरदोई)
4️⃣ ऋतुराज (कानपुर)
5️⃣ सोहरत खान (कानपुर)
6️⃣ मयूर गुप्ता (कानपुर)

यूथ ब्वॉयज़ (2011-2013 जन्म वर्ष):
1️⃣ अथर्व मिश्रा (लखनऊ)

सब-जूनियर बालक (2009-2010 जन्म वर्ष):
1️⃣ इशान पुरवार (कानपुर)

जूनियर महिला वर्ग (17-18 वर्ष तक):
1️⃣ चांदनी (अयोध्या)
2️⃣ अनीता मिश्रा (यूपीपी)
3️⃣ मानसी सिंह (हरदोई)

टीम के साथ मैनेजर — अवधेश कुमार विश्वकर्मा (अयोध्या)
और कोच — खुर्शिद अली (मुरादाबाद) शामिल रहेंगे।

खिलाड़ियों को एंटी-डोपिंग चेतावनी

नाडा (NADA) द्वारा प्रतिबंधित दवाओं से दूर रहने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर खिलाड़ियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment