- KCA Women’s Talent Hunt में रेड एकादश का दबदबा
कानपुर, 18 नवम्बर।
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित वूमेन्स टैलेंट हंट क्रिकेट प्रतियोगिता में आज राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए मुकाबले में KCA रेड एकादश ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए KCA ऑरेंज एकादश को 88 रनों से हराकर जीत दर्ज की।
शिबू और निशा की दमदार बल्लेबाज़ी
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए KCA रेड ने निर्धारित 35 ओवरों में 9 विकेट पर 173 रन बनाए। शिबू सिंह पाल ने 62 रन की शानदार पारी खेली। निशा वर्मा ने 42 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। ऑरेंज की तरफ से सिद्धी मिश्रा ने 9 रन पर 2 विकेट और वर्षा शर्मा ने 33 रन पर 2 विकेट हासिल किए।
दिशा की घातक गेंदबाज़ी, ऑरेंज एकादश बिखरी
लक्ष्य का पीछा करते हुए KCA ऑरेंज एकादश मात्र 85 रन पर 30.1 ओवर में ऑल आउट हो गई। पूजा उपाध्याय (21), वर्षा शर्मा (17) और मोनिका (12) रन ही कुछ संघर्ष कर सकीं। रेड की तरफ से दिशा ने 6 रन देकर 4 विकेट झटके और ऑरेंज की बैटिंग लाइन-अप को तहस-नहस कर दिया। आनंदी कश्यप ने भी 16 रन पर 2 विकेट लेकर शानदार समर्थन दिया।