कानपुर की बेटी प्रियाक्षी ने पीएम मोदी के सामने दी प्रस्तुति, रोशन किया शहर का नाम

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में अपनी सुरीली आवाज में गया वंदे मातरम्
  • बचपन से ही संगीत की साधना कर रही प्रियाक्षी को शास्त्रीय गायन में हासिल है विशेष महारत

 

 

कानपुर, 7 नवम्बर।

कानपुर की होनहार बेटी प्रियाक्षी पांडे ने एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया है। यशोदा नगर निवासी प्रियाक्षी ने शुक्रवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में अपनी सुरीली प्रस्तुति दी। यह कार्यक्रम वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था, जिसमें कानपुर की बेटी भी इस गायन में शामिल रही। यह क्षण न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे कानपुर के लिए गर्व का विषय है।

शास्त्रीय गायन में विशेष महारत

प्रियाक्षी के पिता अनुराग पांडे एंटरप्रेन्योर हैं, जिन्होंने हमेशा अपनी बेटी की प्रतिभा को प्रोत्साहित किया। प्रियाक्षी बचपन से ही संगीत की साधना कर रही हैं और शास्त्रीय गायन में उन्हें विशेष महारत हासिल है। उन्होंने वर्ष 2022-23 में “सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स” जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच पर अपनी अद्भुत गायकी से सबका दिल जीत लिया था। इसके अलावा प्रियाक्षी ने प्रदेश और देश स्तर के कई बड़े आयोजनों में भाग लेकर अनेक पुरस्कार अपने नाम किए हैं।

प्रधानमंत्री के समक्ष उनका प्रदर्शन उनके संगीत सफर की एक और ऐतिहासिक उपलब्धि साबित हुआ। कानपुरवासियों ने प्रियाक्षी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी यह प्रस्तुति शहर और प्रदेश दोनों का मान बढ़ाएगी।

 

Leave a Comment