इंटर स्कूल आमंत्रण बेंच प्रेस में ऋषभ अवस्थी और अमन चौरसिया बने दिन के सितारे

 

 

  • पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन में दो दिवसीय इंटर-स्कूल चैंपियनशिप में 150 खिलाड़ियों ने दिखाई ताकत
  • टीम चैंपियनशिप में पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन अव्वल, गुरुनानक पब्लिक स्कूल रहा उपविजेता

कानपुर, 30 अगस्त 2025
पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन के प्रांगण में दो दिवसीय अंतरविधालीय आमंत्रण बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2025 का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शहर के 15 स्कूलों से लगभग 150 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। दूसरे दिन के मुकाबले रोमांच और उत्साह से भरे रहे, जहां खिलाड़ियों ने अपनी पूरी शक्ति झोंक दी और शानदार प्रदर्शन किया।

दूसरे दिन के मुकाबले और विजेता

  • 74 केजी भार वर्ग में गुरु नानक पब्लिक स्कूल के अमन चौरसिया ने 90 किलो उठाकर स्वर्ण पदक जीता। ऑक्सफोर्ड स्कूल के ऋषय त्रिपाठी (77.5 किलो) को रजत और गुलमोहर स्कूल के मयंक त्रिपाठी (75 किलो) को कांस्य मिला।

  • 83 केजी भार वर्ग में मेजबान स्कूल पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन के ऋषभ अवस्थी ने 102.5 किलो उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। गुरु नानक स्कूल के देवरिषी (95 किलो) को रजत और केआर एजुकेशन स्कूल के धैर्य वर्मा (82.5 किलो) को कांस्य मिला।

  • 93 केजी भार वर्ग में गुलमोहर स्कूल के आदित्य सिंह (87.5 किलो) ने स्वर्ण जीता। केआर एजुकेशन के अरिहंत सिंह (75 किलो) ने रजत और दयानंद दीनानाथ के अंश पांडे (75 किलो) ने कांस्य प्राप्त किया।

  • 93+ भार वर्ग में एलेन हाउस के सय्यद अबुजर (77.5 किलो) ने स्वर्ण पर कब्जा किया। केआर एजुकेशन के आशीष कुमार (75 किलो) को रजत और मेजबान स्कूल के आर्यन कटियार (70 किलो) को कांस्य मिला।

टीम चैंपियनशिप और बेस्ट लिफ्टर

  • टीम चैंपियनशिप में पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन ने 21 प्वाइंट्स के साथ चैंपियन का खिताब जीता।

  • गुरुनानक पब्लिक स्कूल 19 प्वाइंट्स के साथ उपविजेता रहा।

  • बेस्ट लिफ्टर का खिताब ऑक्सफोर्ड स्कूल के दानिश खान ने 59 केजी भार वर्ग में 95 किलो उठाकर अपने नाम किया।

पुरस्कार वितरण और समापन

प्रतियोगिता के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राकेश उपाध्याय ने विजेताओं को पदक प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पावरलिफ्टिंग संघ के श्री राजेश पाल, मोतीलाल, मो. शिबली, जीतेन्द्र, मृदुला अग्रवाल सहित विद्यालय परिवार के विनय पांडे, धीरेन्द्र सिंह, दीप्ति अवस्थी, शिवलाल, तन्जीन और संदीप निगम मौजूद रहे।

1 thought on “इंटर स्कूल आमंत्रण बेंच प्रेस में ऋषभ अवस्थी और अमन चौरसिया बने दिन के सितारे”

Leave a Comment