क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जयनारायण विद्या मंदिर टीम बनी चैंपियन

 

 

 

 

  • प्रयागराज में आयोजित प्रतियोगिता, अंडर-19 बालिका वर्ग में स्वर्णिम प्रदर्शन
  • 3 स्वर्ण और 10 रजत पदकों के साथ कानपुर की चमक
  • अंतरराष्ट्रीय कोर्ट पर हुआ मुकाबला, प्रयागराज को हराकर बनाई राष्ट्रीय स्थान

 

कानपुर, 6 अगस्त।

प्रयागराज के ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर, सिविल लाइंस में आयोजित क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के सभी मुकाबले अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के अंतरराष्ट्रीय कोर्ट पर खेले गए।

जयनारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कानपुर की अंडर-19 बालिका टीम ने फाइनल में मेजबान प्रयागराज को 2-1 से हराकर दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया।

अदिति, सिद्धि और सलोनी का स्वर्णिम प्रदर्शन

टीम की मुख्य खिलाड़ी अदिति मिश्रा, सिद्धि झा और सलोनी कठेरिया ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई। टीम ने गोरखपुर, लखनऊ और प्रयागराज जैसी मजबूत टीमों को हराकर यह गौरव हासिल किया।

अन्य वर्गों में भी शानदार प्रदर्शन

अंडर-14 बालिका वर्ग: अपेक्षा कठेरिया, श्रेया राय और कनिका सुचारी ने रजत पदक जीता।

अंडर-17 बालिका वर्ग: जानवी मिश्रा, स्मिता कुशवाहा और वैभवी सिंह परिहार को रजत पदक मिला।

अंडर-17 बालक वर्ग: वंश यादव को रजत पदक।

अंडर-19 बालक वर्ग: दिव्यांशु सोनकर, आयुष राजपूत और शिवांक पटेल ने रजत पदक जीता।

कुल 13 पदक, विद्यालय में जश्न का माहौल

प्रतियोगिता में कुल 3 स्वर्ण और 10 रजत पदकों के साथ जयनारायण विद्या मंदिर, कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार सफलता हासिल की। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।

पदाधिकारियों व संस्थान प्रतिनिधियों ने दी बधाई

विद्यालय के अध्यक्ष विनीत चंद्र गुप्ता, प्रबंधक डॉ. सुनील मिश्र, कोषाध्यक्ष विजय अजमानी, प्रधानाचार्य अनिल त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्य डॉ. नमिता गुप्ता सहित कानपुर जिला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों ने सभी विजेताओं को बधाई दी व आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment