जयनारायण विद्या मंदिर के प्राचार्य बने अनिल त्रिपाठी

 

 

  • डॉ. नमिता गुप्ता ने संभाला उप प्रधानाचार्या का पद

Kanpur 1 April: नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, विकास नगर, कानपुर में श्री अनिल कुमार त्रिपाठी ने नए प्रधानाचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। उनके साथ डॉ. नमिता गुप्ता ने उप प्रधानाचार्या का पद संभाला।

समारोह में विद्यालय परिवार की उपस्थिति

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष विनीत चन्द्रा, कोषाध्यक्ष विजय अजमानी, प्रबंधक प्रो. सुनील मिश्र सहित सम्पूर्ण विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

अनिल त्रिपाठी: एक समर्पित शिक्षाविद्

श्री अनिल कुमार त्रिपाठी वर्ष 1998 से विद्यालय में कार्यरत हैं। वे अब तक उपप्रधानाचार्य के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे थे और अब प्रधानाचार्य पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

डॉ. नमिता गुप्ता बनीं उप प्रधानाचार्या

डॉ. नमिता गुप्ता 2003 से विद्यालय में अंग्रेजी प्रवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। अब वे उप प्रधानाचार्या के रूप में अपनी सेवाएँ देंगी।

हवन के साथ सत्र 2025-26 का शुभारंभ

विद्यालय में सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने हवन कर सत्र 2025-26 का शुभारंभ किया और नव सत्र के मंगलमय होने की कामना की।

 

Leave a Comment