कानपुर के 18 तीरंदाज उतरेंगे केरल में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के अखाड़े में

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • सीआईएससीई नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में दिखाएंगे हुनर, लखनऊ में स्टेट लेवल प्रदर्शन के आधार पर हुआ चयन

 

कानपुर, 28 अगस्त।

कानपुर आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र यादव के अनुसार शहर के 18 प्रतिभाशाली तीरंदाज सीआईएससीई नेशनल आर्चरी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता 29 से 31 अगस्त तक केरल के एर्नाकुलम स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी।

लखनऊ में स्टेट लेवल प्रदर्शन के आधार पर चयन

इन खिलाड़ियों का चयन हाल ही में ला मार्टिनियर कॉलेज, लखनऊ में आयोजित सीआईएससीई राज्य स्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

सभी आयु वर्गों से खिलाड़ी शामिल

चयनित तीरंदाजों में सौरभ सिंह, अविरल मौर्य, दिविशा पांडेय, सुहानी  गुप्ता, गौरी भदोरिया, स्तुति गुप्ता, आदित्य दुबे, नाजिम अहमद, शिवी कश्यप, आराध्या चौधरी, श्रेयांश सिंह, अथर्व प्प्रताप सिंह, विदुषी शुक्ला, रत्नम दीक्षित, रितिका सिंह, शौर्य खन्ना, काव्य तिवारी, रागिनी सिंह चंदेल। ये खिलाड़ी अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

एसोसिएशन ने दी शुभकामनाएँ

कानपुर आर्चरी एसोसिएशन ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Comment