नेशनल मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप में कानपुर के 14 तैराक दिखाएंगे दम

 

 

  • बहादुरगढ़ में 11 से 13 सितंबर तक होगी 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी प्रतियोगिता

 

कानपुर, 10 सितंबर।

हरियाणा के बहादुरगढ़ में 11 से 13 सितंबर तक आयोजित होने वाली 22वीं नेशनल मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप-2026 में उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व कानपुर के 14 तैराक करेंगे। अलग-अलग आयु वर्गों में प्रतिभाग करने वाले ये अनुभवी तैराक राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

कानपुर से उत्तर प्रदेश टीम में चयनित तैराकों में 70-74 आयु वर्ग में प्रकाश अवस्थी, 60-64 में मनोज तिवारी, 55-59 में पंकज जैन, 50-54 में अमित यादव और राम कुमार, जबकि 45-49 वर्ग में विकास अवस्थी और राजेश शामिल हैं।

इसी प्रकार 40-44 आयु वर्ग में अनुभव मिश्रा, 35-39 में सौरभ भारद्वाज, मोनू निषाद और सरिता भारद्वाज, 30-34 में जीतू निषाद और विनायक तिवारी तथा 25-29 आयु वर्ग में रोहित निषाद उत्तर प्रदेश टीम की ओर से प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देशभर से मास्टर्स वर्ग के तैराक प्रतिभाग करेंगे। कानपुर के खिलाड़ियों के चयन से स्थानीय तैराकी जगत में उत्साह है। खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक जीतने की उम्मीद है।

आयु वर्ग के अनुसार कानपुर के तैराक

– 70-74: प्रकाश अवस्थी

– 60-64: मनोज तिवारी

– 55-59: पंकज जैन

– 50-54: अमित यादव, राम कुमार

– 45-49: विकास अवस्थी, राजेश

– 40-44: अनुभव मिश्रा

– 35-39: सौरभ भारद्वाज, मोनू निषाद, सरिता भारद्वाज

– 30-34: जीतू निषाद, विनायक तिवारी

– 25-29: रोहित निषाद

 

National Masters Swimming Championship 2026, Masters Swimming, Swimming Championship, Uttar Pradesh Swimming Team, Kanpur Swimmers, Bahadurgarh Haryana, National Swimming Competition, Swimming Sports, Veteran Swimmers, Sports Achievement

Leave a Comment