चैलेन्जर ट्राफी ट्रायल में उतरे 130 खिलाड़ी

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

कानपुर, 31 मई। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रथम आजाद कुमार जैन चैलेन्जर ट्राफी के लिए कानपुर साउथ मैदान में सम्पन्न हुए पहले दिन के ट्रायल में कुल 130 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। ट्रायल में चयनकर्ता राहुल सप्रू और चरनजीत सिंह ने खिलाडियों की प्रतिभा को बारीकी से परखा। शेष बचे हुये खिलाड़ियों का ट्रायल शनिवार को प्रातः 7 बजे से कानपुर साउथ मैदान पर होगा। यह जानकारी के0सी0ए0 सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी है।


Leave a Comment