अण्डर-16 ट्रायल मैच में युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दम

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

 

  • कानपुर साउथ-ए मैदान पर टीम ‘ई’ और ‘डी’ के मुकाबले में बल्लेबाजों व गेंदबाजों ने सेलेक्टर्स को किया प्रभावित

 

कानपुर, 22 अप्रैल।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (सत्र 2026-27) के अण्डर-16 ट्रायल मैच का आयोजन कानपुर साउथ-ए मैदान पर किया गया। इस मुकाबले में टीम ‘ई’ और टीम ‘डी’ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।

मैच के दौरान बल्लेबाजी में विराट शुक्ला, ईशु सचान, अक्षत अवस्थी, अभिजीत सिंह और देव दुबे ने प्रभावशाली पारियां खेलीं और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन युवा बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया।

वहीं गेंदबाजी में राजवर्द्धन सिंह, शाश्वत अवस्थी, अर्पित राठौर, केशव द्विवेदी और मानस ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को कड़ी चुनौती दी। गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ और अनुशासित प्रदर्शन ने सेलेक्टर्स को खासा प्रभावित किया।

यह ट्रायल मैच आगामी सत्र के लिए संभावित खिलाड़ियों के चयन की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन किया।

Leave a Comment