जुगल देवी विद्यालय में इंट्राम्यूरल बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

 

 

  • खेल भावना और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने की पहल, बालक-बालिका वर्ग में रोमांचक मुकाबले

 

कानपुर, 22 अप्रैल 2026।

जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर, दीनदयाल नगर में प्रथम “मां जुगल देवी मेमोरियल इंट्राम्यूरल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026” का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेमचंद गुप्त, प्रधानाचार्या डॉ. गीता सिंह, विजय श्री तथा आयोजन सचिव कमलेश यादव ने मां जुगल देवी की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

खेल से सर्वांगीण विकास पर जोर

विद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का विकास करना है। मुख्य अतिथि प्रेमचंद गुप्त ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। प्रधानाचार्या डॉ. गीता सिंह और विजय श्री ने भी विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास, आत्मविश्वास और टीम भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

50 खिलाड़ियों की भागीदारी, छात्रों की सक्रिय भूमिका

प्रतियोगिता में कक्षा 6 के लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के संचालन और रूपरेखा में कक्षा 12 की छात्राओं—पूर्वा सिंह, अंशिका मिश्रा, अंशिका वर्मा और अंचल शर्मा की सक्रिय भूमिका रही। आयोजन में सूरज प्रताप, समीर दीक्षित, अमिता तिवारी, पंकज मिश्रा, प्रीति बंसल, बालकृष्ण मिश्रा और चंचल चतुर्वेदी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बालक वर्ग में रोमांचक मुकाबले

बालक वर्ग में खेले गए मुकाबलों में अक्षत यादव ने सिद्धार्थ गौतम को 21-10 से, अक्षुर ने अपूर्व को 21-13 से, अंशुमन रावत ने मयंक शुक्ला को 21-16 से और आरव ने आयुष भारती को 21-17 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

इसी तरह पृथ्वी गौतम ने अभय कुमार को 21-05 से, अहान कुशवाहा ने कार्तिक को 21-08 से, उमंग कुमार ने अमित यादव को 21-13 से और अक्षांश ने शौर्य कुशवाह को 21-18 से पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई।

बालिका वर्ग में भी दिखा दमखम

बालिका वर्ग में अनन्या ने आराध्य को 21-14 से, प्रिया पाल ने रितिक यादव को 21-11 से, अवनी ने राजनंदनी को 21-15 से और प्रियांशी सिंह ने अनुष्का को 21-13 से हराया।

वहीं आराध्या ने वेदिका को 21-13 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।

23 अप्रैल को होगा समापन

यह प्रतियोगिता 23 अप्रैल तक चलेगी। अगले मुकाबले सुबह 8:00 बजे से खेले जाएंगे, जबकि समापन समारोह दोपहर 1:00 बजे आयोजित होगा।

Leave a Comment