सीएसजेएमयू इंटर कॉलेजिएट शतरंज प्रतियोगिता में वीएसएसडी और सीएसजेएमयू का दबदबा

 

 

  • महिला वर्ग में सीएसजेएमयू और पुरुष वर्ग में वीएसएसडी कॉलेज ने टीम चैंपियनशिप जीती
  • दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ, दूसरे दिन व्यक्तिगत मुकाबलों के बाद विश्वविद्यालय टीम का होगा चयन

 

कानपुर, 1 अक्टूबर।

डीएवी ट्रेनिंग कॉलेज, सिविल लाइंस के तत्वावधान में सीएसजेएमयू इंटर कॉलेजिएट दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में बालक वर्ग की टीम स्पर्धा में आठ और महिला वर्ग में आठ कॉलेजों ने हिस्सा लिया। वहीं व्यक्तिगत पुरुष वर्ग में 17 तथा महिला वर्ग में 12 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के पहले दिन टीम चैंपियनशिप के मुकाबले खेले गए। महिला वर्ग में सीएसजेएमयू ने 7 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जागरण कॉलेज 6 अंकों के साथ दूसरे और बीएनडी कॉलेज 5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

पुरुष वर्ग में वीएसएसडी कॉलेज ने 7 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। सीएसजेएमयू 6 अंकों के साथ दूसरे और पीपीएन डिग्री कॉलेज 5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रीय खिलाड़ी ऋषभ निषाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. कृष्णा पटेल ने मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि डॉ. प्रभाकर पांडे (क्रीड़ा विभाग, सीएसजेएमयू) का स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। प्रतियोगिता के डायरेक्टर वीरेश चतुर्वेदी और चीफ आर्बिटर कुसुम शर्मा को ट्री पॉट देकर सम्मानित किया गया। सहायक आर्बिटर की भूमिका विकास निषाद एवं कमल खेमानी ने निभाई। इस अवसर पर कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन व्यक्तिगत वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। इन मुकाबलों के प्रदर्शन के आधार पर विश्वविद्यालय की शतरंज टीम का चयन किया जाएगा।

 

CSJMU Inter Collegiate Chess, Chess Championship, VSSD College, CSJMU, Jagran College, PPN Degree College, BND College, DAV Training College, Kanpur Chess Association, Chess Tournament, University Team Selection.

Leave a Comment