राष्ट्रीय सीनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता 2026 के लिए वीरेंद्र त्रिपाठी तकनीकी अधिकारी नामित

 

 

 

  • बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने ग्रेटर नोएडा में होने वाली प्रतियोगिता के लिए सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

 

कानपुर, 3 जनवरी।

कानपुर के सेठ आनंद राम जैपुरिया स्कूल के शारीरिक शिक्षक एवं बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) के वरिष्ठ रेफरी/जज वीरेंद्र त्रिपाठी को राष्ट्रीय सीनियर पुरुष एवं महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता 2026 के लिए तकनीकी अधिकारी (उद्घोषक) के रूप में नामित किया गया है।

ग्रेटर नोएडा में 4 से 10 जनवरी तक होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रमोद कुमार द्वारा जारी पत्र के अनुसार यह प्रतियोगिता 4 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में आयोजित की जाएगी। इस प्रतिष्ठित आयोजन में देशभर के शीर्ष पुरुष एवं महिला मुक्केबाज हिस्सा लेंगे।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

वीरेंद्र त्रिपाठी बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ एवं अनुभवी रेफरी/जज हैं। वे राष्ट्रमंडल खेल, विश्व महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता, विश्व सैन्य खेल, वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल सहित कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिताओं में तकनीकी अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी यह नियुक्ति उनके लंबे अनुभव और तकनीकी दक्षता का प्रमाण है।

विद्यालय और खेल जगत में हर्ष का माहौल

वीरेंद्र त्रिपाठी की इस उपलब्धि पर सेठ आनंद राम जैपुरिया स्कूल के प्रधानाचार्य गणेश तिवारी, उप प्रधानाचार्य एम. के. मिश्र, मधुश्री भौमिक, विभागाध्यक्ष सुशील चंद्र सहित विद्यालय परिवार एवं बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment