कानपुर के विकास अवस्थी अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज तैराकी प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

 

 

  • गांधीनगर में 5 से 7 मार्च तक होगा आयोजन

 

Kanpur 03 March: अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज तैराकी प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन 5 से 7 मार्च तक सचिवालय जिमखाना, सेक्टर 21, गांधीनगर, गुजरात में किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की सिविल सर्विसेज तैराकी टीम का चयन किया गया है, जिसमें 16 पुरुष और 6 महिला खिलाड़ियों समेत कुल 22 सदस्य शामिल हैं।

कानपुर के विकास अवस्थी का हुआ चयन

उत्तर प्रदेश की इस टीम में कानपुर से विकास अवस्थी का भी चयन हुआ है। लखनऊ खेल विभाग में कार्यरत विकास अवस्थी ने अगस्त 2024 में हुए ट्रायल में शानदार प्रदर्शन कर टीम में जगह बनाई।

सोमवार को टीम हुई रवाना, संघ ने दी शुभकामनाएं

प्रतियोगिता के लिए टीम सोमवार को लखनऊ से गांधीनगर के लिए रवाना हो गई। टीम मैनेजर गौतम दास और कोच राम आसरे के नेतृत्व में खिलाड़ी गुजरात में दमखम दिखाने को तैयार हैं। तैराकी संघ ने विकास अवस्थी को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

 

Leave a Comment