CISCE राष्ट्रीय तीरंदाजी में उत्तर प्रदेश ने तीसरे स्थान पर जमाया कब्जा

 

  • यूपी तीरंदाजी टीम की ओर से खेलते हुए कानपुर खिलाड़ियों ने कुल 8 पदक किए अपने नाम 
  • प्रतियोगिता के अंतिम दिन कानपुर के तीरंदाज देवराज दीक्षित ने दो कांस्य पदक पर किया कब्जा


कानपुर।
कोलकाता के हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में 27 से 29 सितंबर तक आयोजित हुई CISCE की राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के आखिरी दिन कानपुर के देवराज दीक्षित ने कंपाउंड राउंड के तहत अंडर-19 वर्ग में दो कांस्य पदकों पर निशाना लगाया। इसी तरह राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश तीरंदाजी टीम ने ओवरऑल तृतीय स्थान का खिताब अपने नाम किया। कानपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव व महासचिव वैभव गौड़ ने बताया कि उत्तर प्रदेश तीरंदाजी टीम की तरफ से खेलते हुए कानपुर के खिलाड़ियों आदित्य पांडे, विदुषी शुक्ला, आयुष दहिमा तथा देवराज दीक्षित ने पांच स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक सहित कुल 8 पदक जीते। इन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर मदर टेरेसा मिशन हाई सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य डॉक्टर वीना साइलस व उप प्रधानाचार्य दीक्षा साइलस ने बधाई दी।

Leave a Comment