‘दद्दा’ की जयंती पर ‘दद्दा’ को उन्हीं के शहर में श्रद्धांजलि देंगे सीएम योगी

 

  • मेजर ध्यानचंद की जयंती पर सीएम के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियां जोरो पर
  • मेजर ध्यानचंद को हीरोज ग्राउंड पर देंगे श्रद्धांजलि
  • ध्यानचंद म्यूजियम का भी करेंगे लोकार्पण
  • प्रस्तावित दौरे की तैयारियों में जुटा प्रशासन 

24 अगस्त, झांसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 29 अगस्त को जनपद आगमन को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम तैयारियों में जुटा हुआ है। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद (दद्दा) की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का झांसी आगमन प्रस्तावित है। यह भी बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे की आधिकारिक सूचना का अभी प्रशासन को इंतजार है।

उपस्थित रहेंगे परिजन
संभावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सीपरी बाजार के हीरोज ग्राउंड पर स्थित मेजर ध्यानचंद की समाधि पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इस मौके पर मेजर ध्यानचंद के परिवार के लोग भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा रानी लक्ष्मीबाई पार्क में बनकर तैयार हुए मेजर ध्यानचंद म्यूजियम और कचहरी चौराहे पर बने बहुमंजिला पुस्तकालय भवन का भी लोकार्पण किया जाना है। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए सभी स्थानों पर तैयारियों को पूरा किया जा रहा है।

निर्माण कार्यों का किया गया निरीक्षण
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित झांसी नगर आगमन को देखते हुए गुरुवार को नगर आयुक्त ने रानी लक्ष्मीबाई पार्क में मेजर ध्यानचन्द म्यूजियम के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने गेट से म्यूजियम जाने वाले रास्ते पर मिट्टी की लेबलिंग सही करने तथा उन पर एकरूपता के ड्रेन कवर लगाये जाने के निर्देश दिये गये। एन्ट्री गेट के पास जनरेटर सेट के पास मिट्टी पड़ी हुई पायी गयी जिसको तत्काल हटाकर वहां पर गमले लगाये जाने के निर्देश दिये। निर्माणाधीन स्पेस म्यूजियम के सामने म्यूजियम से सम्बन्धी विवरण सम्बन्धी स्टेन्डी लगाये जाने के निर्देश दिये गये जिसमें म्यूजियम से सम्बन्धी कुछ आवश्यक बिन्दु उल्लिखित हो। फ्लेक्स एवं बैनर जो भी लगाये जाने उसमें हिन्दी का उल्लेख अधिकांश किया जाये। म्यूजियम के सामने झाँसी स्मार्ट सिटी द्वारा किये गये मुख्य कार्यों को फ्लैक्स के माध्यम से दर्शाया जाये।

Leave a Comment