- कानपुर साउथ-ए मैदान पर टीम ‘डी’ और ‘एफ’ के बीच मुकाबला, बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने किया प्रभावित
कानपुर, 29 अप्रैल।
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कौशल कुमार सिंह ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (सत्र 2026-27) के अण्डर-16 वर्ग के ट्रायल मैच कानपुर साउथ-ए मैदान पर सफलतापूर्वक आयोजित किए गए।
टीम ‘डी’ और टीम ‘एफ’ के बीच खेले गए इस ट्रायल मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। बल्लेबाजी में देव दुबे, नमन जायसवाल और अर्पित ने उम्दा पारियां खेलीं, वहीं गेंदबाजी में कार्तिक गुप्ता, शुभम केसरवानी और रिषभ ने प्रभावशाली प्रदर्शन कर अपनी दावेदारी मजबूत की।
ट्रायल मैच का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को टीम चयन में महत्वपूर्ण मदद मिलने की उम्मीद है।