अंडर-13 कैंप में खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फिटनेस परखी

 

 

  • प्रथम सुनील तिवारी अंडर-13 इंटर एकेडमी लीग से चुने गए 30 खिलाड़ियों का कैंप जारी

 

कानपुर, 23 अक्टूबर।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) की ओर से आयोजित प्रथम सुनील तिवारी अंडर-13 इंटर एकेडमी लीग से चयनित 30 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के कैंप में शुक्रवार को दूसरे दिन खिलाड़ियों की प्रतिभा और फिटनेस का आकलन किया गया। मुख्य कोच डॉ. विकास यादव और सहायक कोच दिनेश कुमार ने खिलाड़ियों के खेल कौशल को बारीकी से परखा।

नेट्स पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी का हुआ आकलन

कैंप के दौरान खिलाड़ियों को नेट्स पर अभ्यास कराया गया। कोचों ने उनकी बल्लेबाजी (Batting), गेंदबाजी (Bowling) और क्षेत्ररक्षण (Fielding) की तकनीक का निरीक्षण किया। इसके साथ ही खिलाड़ियों की फिटनेस (Fitness) और मैदान पर प्रदर्शन करने की क्षमता को भी परखा गया, ताकि उनकी खेल संबंधी खूबियों और सुधार की जरूरत वाले पहलुओं का आकलन किया जा सके।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव दिनेश कटियार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

Leave a Comment