राष्ट्रीय ग्रेपलिंग में कानपुर के दो निर्णायक चयनित

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • महासचिव रविकांत मिश्रा के आगमन पर हुआ स्वागत, सुनील चतुर्वेदी करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व
  • नासिक में होगी राष्ट्रीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप

 

Kanpur 29 May

भारतीय ग्रेपलिंग संघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप 30 मई से 1 जून तक नासिक, महाराष्ट्र में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में कानपुर शहर के दो वरिष्ठ निर्णायक — सुनील चतुर्वेदी और दुर्गेश्वर श्रीवास्तव — मुख्य निर्णायक की भूमिका निभाएंगे।

महासचिव ने किया कानपुर दौरा

राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा हेतु ग्रेपलिंग उत्तर प्रदेश के महासचिव रविकांत मिश्रा कानपुर पहुंचे। उनके आगमन पर सुनील चतुर्वेदी द्वारा पटका पहनाकर और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे चतुर्वेदी

महासचिव रविकांत मिश्रा ने जानकारी दी कि 30 मई को होने वाली भारतीय ग्रेपलिंग संघ की वार्षिक समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश की ओर से सुनील चतुर्वेदी प्रतिनिधित्व करेंगे। यह बैठक खेल और खिलाड़ियों के हित में आयोजित की जा रही है।

शुभकामनाएं एवं सम्मान

शहर के दो निर्णायकों के चयन पर महासचिव रविकांत मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सात्विक तिवारी तथा कानपुर ग्रेपलिंग संघ के अध्यक्ष डॉ. आलोक श्रीवास्तव ने बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment