ग्लोरी और वान्डर्स क्लब की शानदार जीत, केडीएमए लीग में रोमांचक मुकाबले

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • उत्कर्ष ने झटके 5 तन देकर महत्वपूर्ण 5 विकेट

कानपुर, 01 अप्रैल

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग में आज खेले गये दो मुकाबलों में ग्लोरी क्लब और वान्डर्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

ग्लोरी क्लब की एकतरफा जीत
राम लखन भट्ट मैदान पर खेले गये मुकाबले में सिटी क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 58 रन पर सिमट गई। युवराज गौतम ने 33 रन बनाए, जबकि उत्कर्ष सिंह और आदित्य कुमार ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। उत्कर्ष ने मात्र 5 तन देकर 5 विकेट झटके तो आदित्य ने मात्र 8 रन देकर 3 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी gf ग्लोरी क्लब की टीम ने मात्र 4.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 59 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया। अभिषेक गौर ने 36 रनों की तेज पारी खेली। परिणाम ग्लोरी क्लब 8 विकेट से विजयी रहा।

वान्डर्स क्लब ने दिखाया दम
पी०ए०सी० मैदान पर खेले गये दूसरे मुकाबले में आदर्श क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए। टीम की ओर से देवेश तिवारी (32), मनीष यादव (25) और कुशल कुशवाहा (20) ने योगदान दिया। जवाब में वान्डर्स क्लब ने 29.1 ओवर में 5 विकेट खोकर 163 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। निलेश (51) और उबैद (43) ने शानदार बल्लेबाजी की। परिणाम वान्डर्स क्लब 5 विकेट से विजयी रहा।

Leave a Comment