- किदवई नगर में होगा जिला टीम चयन, 1 से 5 अप्रैल तक हापुड़ में होगी प्रतियोगिता
कानपुर, 16 मार्च।
कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से यूथ स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए जिला टीम चयन 20 मार्च 2026 को किया जाएगा। यह ट्रायल किदवई नगर स्थित सेठ चिरंजी लाल राष्ट्रीय विद्यालय में सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा, जहां खिलाड़ियों का वजन और भार वर्ग के अनुसार चयन किया जाएगा।
यह प्रतियोगिता 1 अप्रैल से 5 अप्रैल 2026 तक हापुड़ में आयोजित होगी, जिसमें बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। ट्रायल में आईसीएसई, सीबीएसई और यूपी बोर्ड के स्कूलों के खिलाड़ी एवं विभिन्न अकादमियों में प्रशिक्षण ले रहे बॉक्सर हिस्सा ले सकते हैं।
एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम मिश्रा, सचिव संजीव दीक्षित और कोषाध्यक्ष भगवान दिन ने बताया कि केवल वही खिलाड़ी चयन के लिए पात्र होंगे, जिनकी जन्मतिथि 31 जनवरी 2008 से 31 जनवरी 2009 के बीच है।
खिलाड़ियों को ट्रायल के दौरान माता-पिता का आधार कार्ड, अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र (नगर निगम द्वारा जारी), मुख्य चिकित्सा अधिकारी का फिटनेस प्रमाण पत्र, शैक्षिक प्रमाण पत्र (कक्षा 5, 8, 10) तथा ₹10 के स्टाम्प पर नोटरीकृत शपथ पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।