कानपुर, 2 सितंबर।
खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में आगरा में 7 से 14 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली सब जूनियर अंतर मंडलीय स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली कानपुर मंडल फुटबॉल टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किया जाएगा।
कानपुर मंडल की सब जूनियर फुटबॉल टीम (बालक) के चयन हेतु ट्रायल 4 एवं 5 सितंबर को शाम 3:00 बजे से पंडित दीनदयाल स्कूल, नवाबगंज ग्राउंड पर आयोजित होगा।
1 जनवरी 2013 से 31 दिसंबर 2014 के मध्य जन्मे इच्छुक खिलाड़ी ट्रायल में प्रतिभाग कर सकते हैं। खिलाड़ियों को नगर निगम द्वारा जारी जन्म तिथि प्रमाण पत्र, जो जन्म के एक वर्ष के भीतर पंजीकृत हुआ हो, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा आयु परीक्षण (TW-3) के साथ ग्राउंड पर समय से पूर्व उपस्थित होना होगा।
ट्रायल से संबंधित जानकारी एवं आवश्यक प्रक्रिया के लिए खिलाड़ी अमित वर्मा, आसिफ इकबाल एवं डीबी थापा से संपर्क कर सकते हैं।
चयनित खिलाड़ी आगरा में आयोजित होने वाली सब जूनियर अंतर मंडलीय स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में कानपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।