- राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में सुबह 7 बजे से खिलाड़ियों का चयन
कानपुर, 13 मार्च।
किदवई नगर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में प्रथम राष्ट्रीय मल्टी-डे क्रिकेट चैम्पियनशिप के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल 14 व 15 मार्च को आयोजित किया जाएगा। अकादमी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह ट्रायल राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के मैदान पर प्रतिदिन सुबह 7 बजे से शुरू होगा। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन भी उसी दिन किया जाएगा। आयोजकों ने इच्छुक खिलाड़ियों से समय पर मैदान पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है। यह जानकारी टूर्नामेंट सचिव अंश तिवारी ने दी।