विश्व पर्यावरण दिवस पर रामबाग में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • युग भारती शिव शक्ति प्राकृतिक ऑक्सीजन बैंक और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मिलकर लगाए आठ पौधे
  • नीम, जामुन, अशोक और करीपत्ता सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण, लोगों से हरित वातावरण बनाने की अपील

 

कानपुर, 5 जून।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रामबाग स्थित गीता पार्क में युग भारती शिव शक्ति प्राकृतिक ऑक्सीजन बैंक के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ विभिन्न प्रजातियों के आठ पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में युग भारती के अध्यक्ष वीरेन्द्र त्रिपाठी, मोहन कृष्ण, अभय गुप्त, के.के. सक्सेना एवं गोविंद अवस्थी ने सक्रिय भूमिका निभाई। भारत विकास परिषद अवध शाखा के सदस्य अवधेश श्रीवास्तव, राकेश दीक्षित एवं सुनील पाण्डेय ने नीम के पौधे रोपित किए। वहीं स्थानीय बालिका कबड्डी टीम ने जामुन का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

लायंस क्लब ऑफ गैन्जेस के अध्यक्ष धरणंजय जैन एवं महीप सक्सेना ने अशोक का पौधा लगाया। बृज कैटरर्स के प्रमोद, शिव शरण एवं मनोज बजरंगी ने भी वृक्षारोपण में सहभागिता की। इसके अतिरिक्त मोरंगा संघ के प्रचारक अमरनाथ जी, रोटेरियन अरविन्द अवस्थी, स्थानीय पार्षद आलोक पाण्डेय तथा क्षेत्र की महिलाओं ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। महिलाओं द्वारा करीपत्ता का पौधा लगाया गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम का संयोजन अजय शंकर दीक्षित ने किया। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर जनजागरण चलाने का संकल्प भी लिया।

Leave a Comment