प्रथम गीता देवी स्मारक अंडर-19 टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज कल से

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • जीडीसीए मंटोरा ग्राउंड पर आठ टीमें लेंगी हिस्सा, उद्घाटन मुकाबले में एसए टाइटंस और कानपुर वॉरियर्स आमने-सामने

 

कानपुर, 1 जून।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन से संबद्ध फ्रेन्डस क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित प्रथम गीता देवी स्मारक टी-20 (अंडर-19) क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 2 जून से जीडीसीए मंटोरा ग्राउंड पर होगा। प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक Magizh’s Cafe हैं।

आयोजन सचिव जहीरउद्दीन ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें नाइट स्कॉर्चर्स, एसए टाइटंस, सिंदिया वॉरियर्स, कानपुर वॉरियर्स, मैगिझ कैफे, स्पार्क इंटरनेशनल, कलावती सुपर किंग्स और फ्लिक स्पोर्ट्स शामिल हैं। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले व्हाइट बॉल से खेले जाएंगे।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला 2 जून को दोपहर 2:30 बजे से एसए टाइटंस और कानपुर वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा। आयोजकों के अनुसार इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराना और उनकी प्रतिभा को निखारना है।

टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल है तथा आगामी दिनों में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

 

 

Leave a Comment