- अंडर-12 क्रिकेट लीग में आद्रिक और अर्जित की शानदार बल्लेबाजी, दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं
कानपुर, 2 जून।
कानपुर साउथ मैदान में खेली जा रही 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग में प्राइम एनलाइटेन इलेवन ने सिग्मा ग्रिपलॉक इलेवन को 9 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिग्मा ग्रिपलॉक इलेवन ने 25 ओवर में 7 विकेट पर 166 रन बनाए। कृष्णा यादव ने 85 और आदित्य यादव ने 45 रन का योगदान दिया। प्राइम एनलाइटेन की ओर से अध्यान शर्मा ने 2 विकेट हासिल किए। जवाब में प्राइम एनलाइटेन इलेवन ने मात्र 23.1 ओवर में 1 विकेट खोकर 167 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अर्जित ने नाबाद 84 और आद्रिक द्विवाहलिया ने नाबाद 70 रनों की शानदार पारी खेली। आद्रिक द्विवाहलिया को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद पूर्व यूपीसीए खिलाड़ी एवं जेएनटी अवॉर्ड विजेता दीपांकर मलिया ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस जीत के साथ प्राइम एनलाइटेन इलेवन तथा सिग्मा इलेवन दोनों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।