3 जून से शुरू होगी प्रथम अनिल रावत स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • राहुल सप्रू मैदान पर जूनियर डिवीजन की टीमें दिखाएंगी दमखम, प्रविष्टियां आमंत्रित

 

कानपुर, 18 मई।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन से संबद्ध फ्रेन्डस यूनियन क्लब के तत्वावधान में प्रथम अनिल रावत स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 3 जून 2026 से राहुल सप्रू मैदान पर किया जाएगा। प्रतियोगिता में शहर की जूनियर डिवीजन की टीमें प्रतिभाग करेंगी।

आयोजन सचिव Ajit Singh ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक टीमें आयोजन सचिव अजीत सिंह से मोबाइल नंबर 9559421960 पर संपर्क कर अपनी प्रविष्टि सुनिश्चित कर सकती हैं।

क्रिकेट प्रेमियों के बीच इस नई प्रतियोगिता को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि टूर्नामेंट में कई उभरते खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से प्रभावित करेंगे।

 

 

Leave a Comment