जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

 

  • किड्स दिल्ली पब्लिक स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन, 125 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
  • विभिन्न स्कूलों और अकादमियों के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

कानपुर, 18 मई।

आल कानपुर कराटे डू एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 17 मई 2026 को किड्स दिल्ली पब्लिक स्कूल, किदवई नगर स्थित परिसर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों एवं कराटे अकादमियों के लगभग 125 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए किड्स दिल्ली पब्लिक स्कूल ने ओवरऑल प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सुनील मार्शल आर्ट एकेडमी दूसरे स्थान पर रही। सेंट थॉमस स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि संयुक्त रूप से तीसरा स्थान कानपुर मार्शल आर्ट एकेडमी को मिला।

चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्कूल के डायरेक्टर युसूफ बेग एवं प्रिंसिपल सस्वता भदौरिया ने किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने खेलों को अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक क्षमता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

प्रतियोगिता में विशेष अतिथि के रूप में बसंत सिंह, राजेंद्र यादव, वैभव गौड़, राकी एडवीन, मिथुन श्रीवास्तव एवं अरुण अस्थाना उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

चैंपियनशिप के संचालन में शोभित पांडे, राहुल कटिहार, सिद्धांत श्रीवास्तव, विवेक प्रताप, सुरभि एवं योगेंद्र सिंह राजावत ने जज एवं रेफरी की भूमिका निभाई। वहीं टेबल वर्क की जिम्मेदारी वीरन, दीपक, रागिनी, सर्वेश एवं हर्षित ने संभाली और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष Ajay Kumar एवं महासचिव Sunil Srivastava ने चैंपियनशिप के सफल आयोजन का श्रेय स्कूल प्रशासन एवं आयोजन टीम को दिया तथा सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment