सेठ आनन्दराम जैपुरिया और वीरेन्द्र स्वरूप कैण्ट के बीच होगा फाइनल मुकाबला

 

 

 

  • सीआईएससीई अंडर-17 अंतर विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबलों के बाद दोनों टीमों ने बनाई जगह

 

कानपुर, 4 जुलाई।

सेठ आनन्दराम जैपुरिया स्कूल कैण्ट में आयोजित सीआईएससीई अंडर-17 (बालक) अंतर विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता के लीग मुकाबले गुरुवार को सम्पन्न हो गए। दिनभर चले रोमांचक मुकाबलों के बाद सेठ आनन्दराम जैपुरिया स्कूल और वीरेन्द्र स्वरूप स्कूल कैण्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

शुक्रवार सुबह खेला जाएगा फाइनल

विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार प्रातः 8:10 बजे खेला जाएगा। इस अवसर पर फुटबॉल संघ के सरदार अजीत सिंह, विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य एम.के. मिश्रा, मधुश्री भौमिक तथा विभागाध्यक्ष वीरेन्द्र त्रिपाठी, सुशील चन्द्रा, राजकुमार और डी.बी. थापा प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

लीग मुकाबलों में दिखा खिलाड़ियों का दमखम

प्रतियोगिता के लीग चरण में खेले गए मुकाबलों में सेंट एलायसेस स्कूल ने वीरेन्द्र स्वरूप कैण्ट को पराजित किया, जबकि सेठ आनन्दराम जैपुरिया स्कूल ने मेथोडिस्ट स्कूल को 1-0 से हराया।

एक अन्य मुकाबले में सेंट एलायसेस स्कूल ने सेंट लॉरेन्स स्कूल को 3-0 से शिकस्त दी। वहीं वीरेन्द्र स्वरूप कैण्ट ने मेथोडिस्ट स्कूल को 3-0 से पराजित किया। इसके अलावा सेठ आनन्दराम सैपुरिया स्कूल ने सेंट लॉरेन्स स्कूल को हराकर फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया।

Leave a Comment