बुंदेलखंड पहुंची जाबांज लेडी बाइकर्स की टीम, 320 किमी का करना है सफर

 

 

 

  • ललितपुर पहुंची महिला बाइकर्स की टीम ने पर्यटन स्थलों का किया भ्रमण
  • देवगढ़ पहुंचकर मंदिरों और अन्य स्थलों का किया भ्रमण
  • बाइकर्स टीम में पांच महिला सदस्य हैं शामिल
  • ललितपुर से बांदा के लिए रवाना होगी टीम

कानपुर/ललितपुर। बुंदेलखंड के पर्यटन स्थलों के प्रति जागरूकता पैदा करने के मकसद से लखनऊ से रवाना हुए महिला बाइकर्स के दल ने बुधवार को ललितपुर जनपद के कई स्थानों का भ्रमण किया। इस दल ने ललितपुर जिले के देवगढ़ पहुंचकर यहां के पर्यटन स्थलों को देखा और यहां से वापस ललितपुर मुख्यालय पहुंची। ये बाइकर्स दल पहले भी बड़े-बड़े काम कर चुका है। इसको लंबे समय तक बाइक चलाने का विशेष अनुभव है। ये लेडी बाइकर्स हैरतअंगेज स्टंट के अलावा अब यूपी में पर्यटन का संदेश भी दे रही हैं। इससे पहले ये सफाई के लिए भी जागरूकता का संदेश दे चुकी हैं।

सभी जनपदों का भ्रमण करेगी टीम
यह दल 15 अगस्त को झांसी से ललितपुर के लिए रवाना हुआ था। टीम के सदस्य 17 अगस्त को बांदा के लिए रवाना होंगी। यह टीम बुंदेलखंड के सभी जनपदों का भ्रमण कर प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंचेगी। यह टीम महोबा, चित्रकूट भी जाएगी। इस दल में स्वाति सिंह नव्या, श्वेता, समृद्धि, फिजा फातिमा और प्रिया शामिल हैं।

320 किमी का होगा सफर
इस विशेष बाइक रैली को 14 अगस्त को प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित पर्यटन निदेशालय से पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। बुंदेलखंड में पर्यटन के प्रति लोगों को आकर्षित करने के साथ ही सुरक्षित पर्यटन का भी सन्देश देने का काम इस यात्रा के माध्यम से हो रहा है। इस पूरी यात्रा में महिलाएं बाइक से लगभग 320 किमी का सफर तय करेंगी।

Leave a Comment