- कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन से पंजीकृत संस्थानों के करीब 200 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
कानपुर, 27 अगस्त।
कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन 30 अगस्त 2026, रविवार को प्रातः 8:30 बजे से द एथलीट्स फोर्ज अकैडमी, श्याम नगर में किया जाएगा। परीक्षा में कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन से पंजीकृत विभिन्न संस्थानों के करीब 200 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
खिलाड़ियों की दक्षता का होगा मूल्यांकन
कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट के माध्यम से खिलाड़ियों की ताइक्वांडो तकनीक, अनुशासन, कौशल और खेल दक्षता का मूल्यांकन किया जाएगा। प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को अगले स्तर की कलर बेल्ट के लिए प्रमोट किया जाएगा।
वरिष्ठ प्रशिक्षकों की देखरेख में आयोजन
परीक्षण का आयोजन दिनेश दीक्षित, दीपक चौरसिया, बलराम यादव, अविनाश चंद द्विवेदी, राम गोपाल बाजपेई, प्रयाग सिंह, आयुष मिश्रा, पवन सूर्यवंशी, अतुल दुबे एवं धर्मेश कुमार की देखरेख में किया जाएगा।
कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों को ताइक्वांडो में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी खेल प्रतिभा को अगले स्तर तक पहुंचाना है।