- विभिन्न अकादमियों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, अलग-अलग बेल्ट कैटेगरी में विजेताओं का शानदार प्रदर्शन
उन्नाव/शुक्लागंज, 5 अप्रैल।
उन्नाव ताइक्वांडो कमेटी की ओर से महर्षि दयानंद सरस्वती मिशन इंटर कॉलेज कंचन नगर में ताइक्वांडो कलर बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में आरकेएस स्पोर्ट्स अकैडमी, दोजंग ताइक्वांडो अकैडमी, इंफिनिटी ग्रुप ऑफ स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन तथा कोेईगो स्पोर्ट अकादमी के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

व्हाइट बेल्ट
प्रांजली साहू ने प्रथम, आराध्य ने द्वितीय तथा आरुष गुप्ता व धारवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
येलो बेल्ट
मानवी प्रथम, इशिता धनवी द्वितीय और सिद्धि तृतीय स्थान पर रहीं।
ग्रीन बेल्ट
जियेंद्र ने प्रथम, जानवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
ग्रीन फर्स्ट बेल्ट
प्रियांशु सिंह प्रथम और प्रांजली साहू द्वितीय स्थान पर रहे।
ब्लू बेल्ट
आयुष श्रीवास्तव ने प्रथम, श्रेयश पटेल ने द्वितीय तथा उज्ज्वल भारद्वाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ब्लू फर्स्ट बेल्ट
परी भारती ने प्रथम और संध्या अवस्थी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
रेड बेल्ट
अवंतिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
इस बेल्ट प्रमोशन टेस्ट के माध्यम से खिलाड़ियों ने अपनी तकनीकी दक्षता, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।