- संडे लीग-8 में दिन-रात्रि मुकाबले में 109 रन से राइजिंग कानपुर वारियर्स पर बड़ी विजय
- स्वर टण्डन की विस्फोटक 157 रन की पारी, गेंदबाजों ने भी निभाई जीत में अहम भूमिका
कानपुर, 02 मार्च।
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित कानपुर क्रिकेट लीग (SUNDAY LEAGUE-8) के अंतर्गत बी०सी०ए० मैदान गंगा वैराज पर खेले गए दिन-रात्रि मुकाबले में बी०सी०ए० लीजेण्ड्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राइजिंग कानपुर वारियर्स को 109 रनों से पराजित कर दिया। मुकाबले के हीरो स्वर टण्डन रहे, जिन्होंने नाबाद शतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बी०सी०ए० लीजेण्ड्स ने निर्धारित 25 ओवरों में 3 विकेट पर 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। विनीत रस्तोगी ने 32 रन बनाए, जबकि स्वर टण्डन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 157 रन नाबाद ठोके। गुरविन्दर सिंह 29 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी टीम की ओर से सौरभ गुप्ता को 1 विकेट मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग कानपुर वारियर्स की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट पर 145 रन ही बना सकी। अंकुश चौहान ने 54 रन नाबाद एवं अवनीत सिंह ने 27 रनों का योगदान दिया, लेकिन टीम जीत से काफी दूर रह गई।
बी०सी०ए० लीजेण्ड्स की ओर से सुरेन्द्र सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 20 रन देकर 3 विकेट लिए। डा० इरफान ने 19 रन पर 2 विकेट तथा राज सिंह ने 24 रन देकर 2 खिलाड़ियों को आउट किया।
परिणाम : बी०सी०ए० लीजेण्ड्स 109 रनों से विजयी।
मैन ऑफ द मैच : स्वर टण्डन।