अण्डर-19 ट्रायल सम्पन्न, 370 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

कानपुर, 24 मार्च। 

 

कानपुरक्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित अण्डर-19 क्रिकेट ट्रायल का दो दिवसीय चरण सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। कानपुर साउथ मैदान पर आयोजित इस ट्रायल में कुल 370 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ट्रायल के दौरान के०सी०ए० चयनकर्ता राकेश तिवारी एवं फैजान खान ने खिलाड़ियों के खेल कौशल, तकनीक और फिटनेस को बारीकी से परखा। युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का पूरा प्रयास किया।

एसोसियेशन के अनुसार, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को और बेहतर अवसर देने के उद्देश्य से इसी सप्ताह दूसरे चरण के ट्रायल भी आयोजित किये जायेंगे।

Leave a Comment