नेशनल ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए सुनील चतुर्वेदी का सम्मान

  • रोहतक में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में उत्तर प्रदेश से एकमात्र रेफरी चुने गए थे सुनील 

कानपुर, 3 सितंबर। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक में आयोजित की गई राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश से चयनित एकमात्र चयनित निर्णायक कानपुर के सुनील चतुर्वेदी को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के निदेशक बलविंदर सिंह ने बेहतर रेफरशिप के लिए सुनील की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया। कानपुर ग्रैपलिंग एसोसिएसन के अध्यक्ष डॉ आलोक श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश ग्रेपलिंग संघ के सचिव रविकांत मिश्रा ने भी सुनील चतुर्वेदी को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

Leave a Comment