- संदेश फाउण्डेशन प्रीमियर लीग में अवयक्त पाण्डे और मिशम अब्बास बने मैच के नायक
कानपुर, 20 जून।
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध एवं आर०वी०एस० क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित प्रथम संदेश फाउण्डेशन प्रीमियर लीग फॉर जैक्सन कमिंस ट्रॉफी अंडर-19 टी-20 डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत सप्रू मैदान पर खेले गए दो मुकाबलों में आदित्य किचन गैलरी एवं जी०टी०बी० वारियर्स ने शानदार जीत दर्ज की। दोनों मैचों में खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
अवयक्त पाण्डे की विस्फोटक पारी से आदित्य किचन गैलरी विजयी
दिन के पहले मुकाबले में सतगुरू फूड प्रोडक्ट्स की टीम 20 ओवर में 125 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से उत्कर्ष तिवारी ने 41 रन और ब्रजेन्द्र ने 18 रन का योगदान दिया। आदित्य किचन गैलरी की ओर से आर्यन और अखिलेश ने दो-दो विकेट हासिल किए।
126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आदित्य किचन गैलरी ने मात्र 12.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाकर मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से अवयक्त पाण्डे ने नाबाद 62 रन की शानदार पारी खेली, जबकि शिवम शर्मा ने 34 रन का योगदान दिया। सतगुरू फूड प्रोडक्ट्स की ओर से शिवांश और आकाश गौर को एक-एक विकेट मिला।
अवयक्त पाण्डे को उनकी शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मिशम अब्बास की घातक गेंदबाजी से जी०टी०बी० वारियर्स की बड़ी जीत
दूसरे मुकाबले में जी०टी०बी० वारियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 146 रन बनाए। शिवांशु सचान ने 41 रन तथा दिव्यांश साहू ने नाबाद 42 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। शिशुवेन्द्र एकादश की ओर से सुमित यादव ने 3 विकेट और श्री ओम ने 2 विकेट हासिल किए।
147 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिशुवेन्द्र एकादश की टीम 19.4 ओवर में 96 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से उत्कर्ष ने 27 रन और आदित्य ने 24 रन बनाए। जी०टी०बी० वारियर्स की ओर से मिशम अब्बास ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 15 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि कार्तिकेय मिश्रा ने 2 विकेट हासिल किए।
जी०टी०बी० वारियर्स ने यह मुकाबला 50 रनों से जीत लिया। मिशम अब्बास को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
संक्षिप्त परिणाम
मैच-1
सतगुरू फूड प्रोडक्ट्स – 125 ऑल आउट (20 ओवर)
आदित्य किचन गैलरी – 126/3 (12.4 ओवर)
परिणाम : आदित्य किचन गैलरी 7 विकेट से विजयी
मैन ऑफ द मैच : अवयक्त पाण्डे
मैच-2
जी०टी०बी० वारियर्स – 146/8 (20 ओवर)
शिशुवेन्द्र एकादश – 96 ऑल आउट (19.4 ओवर)
परिणाम : जी०टी०बी० वारियर्स 50 रन से विजयी
मैन ऑफ द मैच : मिशम अब्बास