राज्य स्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न, तानया वर्मा महिला वर्ग में उपविजेता

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • राज्य स्तरीय ओपन शतरंज में तानया वर्मा ने महिला वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया

 

Kanpur 4 April: सीतापुर में आयोजित राज्य स्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। नौ राउंड तक चले इस मुकाबले में तानया वर्मा ने 5.5 अंकों के साथ महिला वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि विकास निषाद ने 6.5 अंकों के साथ ओवरऑल 8वां स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

101 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के कुल 101 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें 18 महिला और 83 पुरुष खिलाड़ी शामिल थे।

पुरुष वर्ग के शीर्ष स्थानों पर आगरा और वाराणसी का दबदबा

1. संचय दुबे (आगरा) – 7.5 अंक (प्रथम)

2. प्रखर त्रिपाठी (वाराणसी) – 7.5 अंक (द्वितीय)

3. श्रेयांश सिंह (आगरा) – 7 अंक (तृतीय)

4. विकास निषाद (कानपुर) – 6.5 अंक (आठवां स्थान)

महिला वर्ग के विजेता

1. समृद्धि (वाराणसी) – 6 अंक (प्रथम)

2. तानया वर्मा (कानपुर) – 5.5 अंक (द्वितीय)

3. कनक दुबे (आगरा) – 5.5 अंक (तृतीय)

कानपुर के अन्य खिलाड़ियों के प्रदर्शन

सुनील कुमार – 6 अंक (13वां स्थान)

अथर्व सोनवानी – 47वां स्थान

कुणाल कालरा – 51वां स्थान

आराध्य श्रीवास्तव – 64वां स्थान

 

Leave a Comment