27 को पावर हब में पावर दिखाएंगे शहर के पावरलिफ्टर

 

 

 

  • राज्यस्तरीय जूनियर, मास्टर, महिला, पुरुष पावरलिफ्टिंग, ओपन डेड लिफ्ट ट्रायल 2023 का आयोजन

कानपुर। राज्यस्तरीय जूनियर/ मास्टर (महिला/ पुरुष) पावरलिफ्टिंग, ओपन डेड लिफ्ट ट्रायल 2023 कानपुर मे 27 नवंबर 2023 को पावर हब जिम काकादेव कानपुर में होना है। जिसके लिए राष्ट्रीय टीम का चयन ट्रायल के आधार पर होगा। चयन ट्रायल प्रात: 09:30 बजे से प्रारंभ होगा। इच्छुक खिलाड़ी ट्रायल में प्रतिभाग कर सकते हैं। ट्रायल के उपरांत ही राष्ट्रीय टीम चुनी जाएगी। जो जूनियर, मास्टर महिला/नैशनल पावरलॉफ्टिंग, ओपन डेड लिफ्ट चैंपियनशीप नवी मुंबई (महाराष्ट्र) में दिनाक 20 से 23 दिसम्बर 2023 में होगी। उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव राहुल शुक्ला ने बताया कि ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। इच्छुक खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए सौरभ गौर सचिव कानपुर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन से इन नंबरों 9305130664, 9450154087 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment