- मंडलीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन भार वर्गों में कड़ी प्रतिस्पर्धा
कानपुर, 5 अप्रैल।
कानपुर मंडलीय पावरलिफ्टिंग, ओपन बेंच प्रेस एवं द्वितीय इंटर स्कूल बेंच प्रेस चैंपियनशिप में रविवार को खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग पावरलिफ्टिंग में शास्वत दुबे, सिद्धार्थ भास्कर, विनायक पाण्डेय, ऋषभ जायसवाल, प्रत्यूष राठौर सहित कई खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज, विष्णुपुरी नवाबगंज में आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुकाबले बेहद प्रतिस्पर्धात्मक रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव राहुल शुक्ला और कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव सौरभ गौर ने किया।

इस दौरान विवेक मिश्रा, राजेश दीक्षित, नीरज कुमार, अनिल कुशवाहा, जीशान अहमद, सुधांशु आर्या, अचिंत्य अग्रवाल, मयंक गुप्ता, शशांक शुक्ला, राहुल तिवारी, डॉ. चम्पा रमानी, तपस्या गौतम, सोनम और अनमोल पाण्डेय समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पुरुष वर्ग में अन्य स्वर्ण पदक विजेताओं में मनीष, आशीष कुमार, विराट बाजपेई, हिमांशु निगम, भूपेंद्र कुमार और शैलेंद्र शर्मा शामिल रहे। वहीं रजत पदक अंशु माला, अर्पित सिंह, क्षितिज द्विवेदी, तरुण वर्मा, अभिषेक विश्वकर्मा, कृष्णा शर्मा, कृष्णा राव, रविंद्र सिंह चौहान, उद्देश्य सोनकर व मयंक गुप्ता को मिला।
कांस्य पदक विजेताओं में उत्कर्ष सोनकर, अल्तमश आलम, आर्यन, क्षितिज वर्मा, प्रखर गुप्ता, अंश रावत, हिमांशु प्रजापति और विनायक पाण्डेय रहे।
महिला वर्ग में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ओजल वाजपेई, सिया यादव, सपना भारती, ऋषिमा पटेल, अंजू पाल, इशिता, यशस्वी सिंह, प्रीति कमल और आभा शर्मा ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह और प्रतिस्पर्धा स्तर उल्लेखनीय रहा, जिससे आयोजन में खेल भावना और ऊर्जा का विशेष माहौल बना रहा।