CBSE जोनल राष्ट्रीय तीरंदाजी में कानपुर के सात खिलाडी साधेंगे निशाना

 

  • इण्डियन राउंड, रिकर्व राउंड और कंपाउंड राउंड में आयोजित होगी CBSE जोनल राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता

कानपुर। 25 से 27 अक्टूबर तक टाटानगर (झारखंड) मे SDSM स्कूल में होने वाली CBSE जोनल राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कानपुर के सात खिलाडी लक्ष्य पर निशाना भेदेंगे। तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह यादव व महासचिव वैभव गोर्ड ने बताया कि रामकृष्ण, दीपेन्द्र राठौर, विनायक शुक्ला, अमन शुक्ला, ओजस सिंह, हिमांशु, अंश पाल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि CBSE जोनल राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता इण्डियन राउंड, रिकर्व राउंड और कंपाउंड राउंड में आयोजित होगी। 

Leave a Comment