- के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग
कानपुर, 11 मार्च।
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए दो मुकाबलों में राइडर्स क्लब और नवाबगंज एथलेटिक्स ने अपने-अपने मैच जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। दोनों मैचों में खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में दमदार खेल दिखाया।
पहले मैच में बाबे लालू जसराई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30.5 ओवरों में 129 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से तुषार कुमार (44) और राहुल श्रीवास्तव (33) ने महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। गेंदबाजी में आदित्य शुक्ला ने 31 रन देकर 5 विकेट तथा अमन ठाकुर ने 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए राइडर्स क्लब ने मात्र 10.5 ओवरों में 1 विकेट पर 133 रन बनाकर मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया। टीम की ओर से तरुण द्विवेदी (56), शाश्वत (41 नाबाद) और अमन ठाकुर (22 नाबाद) ने शानदार बल्लेबाजी की।
दूसरे मैच में नवाबगंज एथलेटिक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24 ओवरों में 172 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए विशाल सिंह (51) और कृष्णा श्रीवास्तव (32) ने अच्छी पारियां खेलीं। गेंदबाजी में आलोक श्रीवास्तव ने 33 रन देकर 5 विकेट तथा अभिनव यादव ने 19 रन देकर 1 विकेट लिया।
जवाब में प्रिन्स क्लब की टीम 33.4 ओवरों में 118 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से सत्यम सिंह (31 नाबाद) और आयुष (19) ने कुछ संघर्ष किया, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। गेंदबाजी में कृष्णा पाल ने 14 रन देकर 3 विकेट और अंकित शर्मा ने 21 रन देकर 3 विकेट झटके।