राम किशोर बने Yoga Association of Uttar Pradesh के वरिष्ठ उपाध्यक्ष

 

  • योग के प्रचार-प्रसार, शिक्षा और प्रतियोगिताओं को प्रभावी बनाने पर रहेगा जोर

 

कानपुर, 25 अगस्त।

Yoga Association of Uttar Pradesh की कार्यकारिणी ने कानपुर विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर राम किशोर को संस्था का Senior Vice President (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) नियुक्त किया है। उनके मनोनयन पर संस्था के पदाधिकारियों एवं योग क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

योग शिक्षा और प्रशिक्षण को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता

नवनियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम किशोर ने कहा कि वह संस्था के संविधान एवं उद्देश्यों के अनुरूप उत्तर प्रदेश में योग के प्रचार-प्रसार को और गति देने का प्रयास करेंगे। साथ ही Yoga Education, Yoga Training, Yoga Competitions, Seminars और Workshops को अधिक प्रभावी बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

अनुभव से संस्था को मिलेगी नई दिशा

कार्यक्रम में Yoga Association of Uttar Pradesh के General Secretary शोभित पांडे, आशीष गुप्ता, अनिल कुमार यादव, PhD Scholar Yoga, डॉ. राघवेंद्र चतुर्वेदी, Assistant Professor, CSJMU, योग प्रशिक्षक सोनाली धनवानी सहित योग क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उपस्थित अतिथियों ने राम किशोर के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव, शैक्षणिक पृष्ठभूमि एवं नेतृत्व क्षमता से Yoga Association of Uttar Pradesh को नई दिशा मिलेगी और प्रदेश में योग गतिविधियों को और व्यापक स्तर पर बढ़ावा मिलेगा।

 

Leave a Comment