- डॉ. गौर हरि सिंहानिया स्मारक राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले दिन नहीं हो सका खेल
कानपुर, 24 जून।
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन (केसीए) द्वारा आयोजित चतुर्थ डॉ. गौर हरि सिंहानिया स्मारक राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता फॉर स्पार्क कप का उद्घाटन मुकाबला बुधवार को लगातार हुई वर्षा के कारण नहीं खेला जा सका। मैदान और पिच खेलने योग्य न होने के चलते मैच अधिकारियों ने मुकाबले को स्थगित करने का निर्णय लिया।
गाजीपुर मण्डल और उन्नाव के बीच अब कल होगा मुकाबला
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच गाजीपुर मण्डल और उन्नाव क्रिकेट एसोसियेशन के बीच निर्धारित था, लेकिन मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण खिलाड़ियों और अधिकारियों को इंतजार करना पड़ा। लगातार बारिश के चलते अंततः मैच रद्द कर दिया गया।
केसीए सचिव कौशल कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अब यह मुकाबला 25 जून 2026 को प्रातः 7:30 बजे खेला जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश की विभिन्न महिला क्रिकेट टीमें प्रतिभाग कर रही हैं और आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह बना हुआ है।