राष्ट्रीय ताइक्वांडो में प्रयाग, सत्येंद्र, अंश और बासुकीनाथ होंगे निर्णायक मंडल में  

 

कानपुर। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन गौतम बुद्ध नगर ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया प्रथम फ्रेशर्स, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर क्यौर्गी और पूमसे बालक और बालिका ताइक्वांडो चैंपियनशिप: 2023 05 से 08 अक्टूबर 2023 को सेक्टर-21ए, नोएडा में इंडोर स्टेडियम, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश के द्वारा ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय निर्णायक मंडल दल मे कानपुर से क्योरूगी राष्ट्रीय निर्णायक प्रयाग सिंह, सत्येंद्र सिंह यादव, अंश सक्सेना पूमसे के और बासुकीनाथ ओझा, निर्णायक की भूमिका में रहेंगे। इनके चयन पर कानपुर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक चौरसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश दीक्षित, महासचिव प्रदीप सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष आलोक गुप्ता, सोनाली बिस्ट, रोहित गुप्ता, पवन सूर्यवंशी, अमन चौरसिया, अतुल दुबे, सोनू कटारिया, अपर्णा दुबे, वकील अहमद, राहुल तिवारी ने बधाई दी।

Leave a Comment