अंडर-16 ट्रायल मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, चयनकर्ताओं को किया प्रभावित

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

कानपुर साउथ-ए मैदान पर टीम ‘ए’ बनाम ‘सी’ के मुकाबले में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन,

 

कानपुर 23 अप्रैल।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (सत्र 2026-27) के अंडर-16 ट्रायल मैच में उभरते खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। मुकाबला कानपुर साउथ-ए मैदान पर टीम ‘ए’ और टीम ‘सी’ के बीच खेला गया।

मैच में बल्लेबाजी के दौरान अर्जुन वर्मा और अक्षय प्रताप ने शानदार पारियां खेलकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं गेंदबाजी में यशराज गुप्ता, अनिकेत पाल, ईशान्त रावल, अजीमुल हक और अनन्त कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया।

संघ के सचिव कौशल कुमार सिंह ने बताया कि ट्रायल मैचों के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें आगे बेहतर अवसर प्रदान किए जाएंगे।

Leave a Comment