के.डी.एम.ए. क्रिकेट अकादमी की एकतरफा जीत, नगर निगम अकादमी को 10 विकेट से हराया

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • सुनील तिवारी मेमोरियल अंडर-13 टूर्नामेंट में वीर सिंह के नाबाद शतक से शानदार जीत

 

कानपुर, 23 अप्रैल।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सुनील तिवारी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में के.डी.एम.ए. क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नगर निगम क्रिकेट अकादमी को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। मुकाबला कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेला गया, जहां दर्शकों को एकतरफा खेल देखने को मिला।

पहले बल्लेबाजी करते हुए नगर निगम क्रिकेट अकादमी ने 200 रनों का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया, लेकिन के.डी.एम.ए. क्रिकेट अकादमी के बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा बेहद आसानी से करते हुए मात्र 21 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए जीत हासिल कर ली।

टीम की जीत के हीरो रहे वीर सिंह, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 105 रन बनाए और विपक्षी गेंदबाजों को पूरी तरह बेबस कर दिया। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

मैच के अंत में कौशल कुमार सिंह (सचिव, कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन) ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए विजेता टीम को बधाई दी।

Leave a Comment